नवगछिया । अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जीबी कॉलेज नवगछिया में प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि पार्ट टू और थर्ड के छात्र एवं इंटर के दूसरे ईयर के छात्र परीक्षा फार्म भरने कॉलेज आए थे, परंतु कॉलेज प्रशासन ने बिना नोटिस जारी किए ही कॉलेज बंद रखा जबकि टीएमबीयू के सभी कॉलेज खुले रहे और जरूरत के कार्य भी संपन्न हुए। जीबी कालेज में बिना सूचना के ताला बंद रहा और एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं थे।

सैकड़ों छात्रों को कॉलेज प्रशासन का इंतजार करते-करते निराश होकर लौटना पड़ा। फार्म भरने का बिना विलंब शुल्क का निर्धारित समय 9 सितम्बर तक है। अभी सैकड़ों छात्र फार्म भरने के लिए बचे हुए हैं। छात्र डब्लू ने बताया कि बहुत सुदूर दियारा से कॉलेज आते हैं और बिना काम के लौटना पड़ता है। छात्रा मुस्कान ने बताया कि कॉलेज बिना नोटिस के बंद हो गया है।

अभाविप के अनुज चौरसिया ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार सेशन अपडेट करने को लेकर लंबित सभी परीक्षा ले रहा है। कॉलेज प्रशासन को भी इसके प्रति सजग रहना होगा।मौके पर डब्लू कुमार, मुस्कान, मयंक राज विश्वास, मोनू, दिलखुश, सोनू, अश्वनी, हिमांशु अमित, प्रेम, नितीन सहित अन्य छात्र मौजूद थे। प्राचार्य डॉ शिव शंकर मंडल ने कहा कि जन्माष्टमी की छुट्टी थी। हम प्रयास किये लेकिन कॉलेज के स्टाफ छुट्टी के कारण कॉलेज नहीं आये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *