नवगछिया | रविवार को रंगरा प्रखंड के भीमदास टोला स्थित प्यारेलाल टोला निवासी शहीद गौतम यादव के घर राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन पहुंचे। हुसैन ने परिवार वालों को सांत्वना दी। इसके अलावा उन्होंने अपने निजी फंड से शहीद गौतम यादव के नाम पर प्यारेलाल दास टोला स्कूल से शहीद गौतम यादव के घर तक सड़क के ईटाकरण कराने एवं पीसीसी सड़क निर्माण की घोषणा की।
Total Downloads: 354
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी, जिला महामंत्री मुकेश राणा, भाजपा नेता आलोक बंटू राजकुमार रजक एवं अन्य लोग मौजूद थे।
दो दिनों के भागलपुर दौरे पर पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने रविवार को भागलपुर के इस्माइलपुर प्रखंड के कई इलाकों में जनसंपर्क किया और मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत माटी और चावल संग्रह में भाग लिया।

