बिहपुर। नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार मंगलवार को बिहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दोनों कार्यालयों का क्रमवार निरीक्षण किया। बीडीओ सत्यनारायण पंडित व सीओ बलिराम प्रसाद कार्यालय में उपस्थित थे। एसडीओ ने कर्मियों की उपस्थिति पंजी समेत अन्य बातों की जानकारी ली।
Total Downloads: 354
एसडीओ ने प्रखंड में गंगा व कोसी तटबंधों के बारे जानकारी लेने के बाद स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित बताया। सीओ बलिराम प्रसाद ने बताया कि कोसी के जलस्तर वृद्धि होने से प्रखंड के आहुति, बड़ीखाल, गोविंदपुर व कहारपुर के लोगों को आवागमन की समस्या को देखते हुए यहां पांच दिन पूर्व से ही नाव की व्यवस्था कर दी गई है।
बता दें कि कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने से आहुति गांव में लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। यहां बाढ़ जैसी स्थिति बनने के बाद अंचल के राजस्व कर्मचारी द्वारा यहां पहुंचकर स्थिति की रिपोर्ट सीओ को दी गयी है।
