नवगछिया । पटना शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार शुक्रवार को नवगछिया में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण डॉ. विमल ठाकुर प्रभारी पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा पटना बिहार के नेतृत्व में किया गया।
Total Downloads: 354
पटना की टीम सबसे पहले आदर्श मध्य विद्यालय सिमरा गई, जहां प्रधानाध्यापक विनय कुमार यादव, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार सहित 11 शिक्षकों में 9 शिक्षक उपस्थित और 2 शिक्षक स्वीकृत अवकाश में मिले। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 86 प्रतिशत और शौचालय, पानी पीने की समुचित व्यवस्था पाई गई।
मध्य विद्यालय दोनिया टोला, पकरा में बच्चों की उपस्थिति और वर्ग कक्ष में रोशनी, बैठने की व्यवस्था और बच्चों के ड्रेस को लेकर निर्देश दिये। रामधारी उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय पकरा में साइंस लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास और खेल से संबंधित समाग्री और उपयोग का निरीक्षण किया गया।

निर्देश दिया गया कि सभी सामग्री सुचारु ढंग से उपयोग होते रहना चाहिए। बच्चों की उपस्थिति को लेकर अभिभावक और समाज का सहयोग लें , इसके बाद भी बच्चे नहीं आते हैं तो बच्चों का नाम काट सकते हैं।
