नारायणपुर । प्रखंड के सिद्ध पीठ मणिद्विप भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर पूजा समिति की बैठक भ्रमरपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को हुई। सर्वसम्मति से मेला समिति के अध्यक्ष पद पर डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक को बनाया गया।
Total Downloads: 198
वहीं उपाध्यक्ष सरपंच दिनेश चंद्र झा उर्फ रमण बाबा, सचिव नित्यानंद झा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार झा, सह कोषाध्यक्ष दिलीप झा और राजीव झा को बनाया गया।
मेला कार्यक्रम व्यवस्था समिति में शिक्षक प्रसन्न मिश्र और नित्यानंद झा को दंगल व्यवस्था में पप्पू झा को, मेला लगाने एवं मंच संबंधी व्यवस्था दिनेशचंद्र झा, पूजा व्यवस्था मनोहर झा और सुरक्षा व्यवस्था में सौरभ झा झुन्ना को बनाया गया है। सजावट व्यवस्था सिंटू झा, मनोरंजन कार्यक्रम व्यवस्था का दायित्व प्रसन्न झा को सौंपा गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए साठ युवाओं को नामित कर टीम बनाई गई है।

