नवगछिया।गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर डिमहा पंचायत के नया टोला नवटोलिया के निवासी सोनेलाल मंडल के 13 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार का शनिवार को मोबाइल में चार्ज लगाने के दौरान करंट लग जाने से मौत हो गयी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। गोपालपुर पुलिस ने बताया कि परिजनों से मामले की जानकारी ली गई है। वहीं घर में पुत्र की मौत हो जाने से कोहराम मच गया। माता-पिता बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
