बिहपुर । भागलपुर आयुक्त दयानिधान पांडेय व भागलपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन सोमवार को बिहपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रखंड व अंचल का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त व डीएम करीब तीन घंटे तक प्रखंड कार्यालय में रुके। इस दौरान एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ उत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौदूद रहे।

जांच के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जमीन मापी संबंधी मामले में त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये गये। डीएम ने बताया कि एलपीसी, परिमार्जन व कैश बुक को आयुक्त महोदय ने देखा है। जो कमी पाई गई उसमें सुधार के निर्देश दिये गये। वहीं सोनवर्षा से दोमुंही तक जर्जर सड़क के बारे में बताया कि संबंधित कार्यपालक अभियंता से जांच करवा कर स्टीमेट भेजवा देंगे। शहीद गेट पर गंदगी के सवाल पर डीएम ने बीडीओ को साफ-सफाई के निर्देश दिये। स्टेडियम के जर्जर हालात पर बीपीआरओ को निर्देश देते कहा स्टेडियम ठीक-ठाक रहना चाहिये।

डीएम ने बिहपुर सीएचसी का लिया जायजा, चिकित्सा पदाधिकारी को दिये निर्देश

डीएम सुब्रत कुमार सेन सोमवार को बिहपुर सीएचसी का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों से बात की। वहीं डीएम को मरीजों ने एक्स रे नहीं होने से परेशानी बतायी। साथ ही अल्ट्रासाउंड व ब्लडबैंक नहीं होने से हो रही समस्या के बारे में बताया गया। डीएम ने बताया कि एक्स रे विभाग द्वारा जल्द ही शुरू किया जाएगा। अल्ट्रासाउंड व ब्लड बैंक सीएचसी में नहीं हो सकता है। वो रेफरल अस्पताल व अनुमंडल अस्पताल में सुविधा दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *