नवगछिया । एनएच 31 स्थित खरीक प्रखंड मुख्यालय के समीप रविवार की दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला को बेकाबू कार ने धक्का मार दिया। महिला दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद महिला के दामाद ने स्थानीय लोगों के मदद से घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गये। अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतका की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर नन्हकार निवासी रंजीत शर्मा की 50 वर्षीया पत्नी किरन देवी के रूप में हुई। महिला के दामाद चंदन कुमार ने बताया कि मेरी सास गाड़ी पकड़ने के लिए एक छोड़ से दूसरे छोड़ जा रही थी।
इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रही कार ने धक्का मार दिया। चालक स्कार्पियो लेकर भागने में सफल रहा। वहीं, पोस्टमार्टम के पश्चात सोमवार को महिला का शव उनके पैतृक गाँव पहुंचे। जहाँ परिजनों के चित्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया।


