नवगछिया । भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद, राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव थे।

इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच नाजिम अमित कुमार, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी बालकृष्ण पंसारी, कंचन सिंह आदि उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

उतीर्ण खिलाड़ियों में रेड वन बेल्ट में नंदन कुमार, ब्लू में युवराज कुमार, ग्रीन वन बेल्ट में आदित्य कुमार, पीयूष कुमार, चितरा कुमारी और येलो बेल्ट में सोनम कुमारी, जसवंत देव, कुमार अभिनव शामिल हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *