नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी अठनिया निवासी पेंटर कमल किशोर दास की हत्या मामले में नवगछिया पुलिस ने शनिवार को नवगछिया के नए एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पेंटर की मौत अधिक नशा करने के कारण हुआ है। यह व्यक्ति नशे का आदी था। भांग और शराब के अत्यधिक सेवन करने के कारण मौत हुई है।
Total Downloads: 354
एसडीपीओ ने बताया कि मृतक की जब पूरी जानकारी प्राप्त कि गई तो पता चला कि मृतक घटना के दो-तीन दिन पहले एक सेकंड हैंड मोटरसाइकिल तेतरी जीरोमाईल से खरीदा था। खराब होने के कारण वह उसे ठीक करने के लिए लाया था। वहीं एजेंसी में उसने नशा किया, जिसके कारण उसकी तबीयत वहीं पर बिगड़ गई।
तेतरी जीरो माइल के ही प्रहलाद दास ने उसे अपनी बाइक पर घर पर लाया जहां पर उसकी स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होने लगा और वह चौकी पर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गया। घबराहट में प्रहलाद दास ने उसे मोटरसाइकिल के साथ उसके शव को विद्यालय समीप झाड़ी में फेंक दिया। एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन में प्रेम प्रसंग का मामला है।

मोबाइल में भी कई तरह के संदेश मिले हैं। जिसे हम लोग जांच कर रहे हैं। प्रेम प्रसंग के भी मामले को अलग तरह से देखेंगे। मौत होने के बाद मृत व्यक्ति को सड़क के किनारे फेंक देना अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का और उद्भेदन होगा।
