नवगछिया। विवाहिता पुत्री की हत्या के चार नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित पिता ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई है।
Total Downloads: 354
कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी शैलेन्द्र सिंह ने एसपी नवगछिया को लिखे आवेदन में लिखा है कि मेरी पुत्री अमृता देवी की हत्या ससुराल रंगरा ओपी के मदरौनी गांव में कर दी गई थी। दामाद सुमन कुमार व उसके चार सहयोगियों अमरजीत सिंह व सोनी सिंह दोनों के पिता सुभाष सिंह, बिट्टू सिंह और उमेश शर्मा ने 21 जुलाई 23 को घटना को अंजाम दिया था।
इस मामले में रंगरा ओपी में उपरोक्त सभी लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज है। लेकिन सिर्फ सुमन कुमार ही गिरफ्तार हो पाया है। शेष सभी चारो अबतक फरार हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

