नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया की महिला टीम ने कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज के नेतृत्व में महिला कॉलेज के प्राचार्य को छात्रावास चालू कराने, महाविद्यालय के मैदान ठीक कराने, शुद्ध पेयजल, छात्रा को बैठने के लिए सेड को लेकर मांग पत्र दिया।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने अंतिम चेतावनी देते हुए महाविद्यालय प्रशासन को कहा कि आग्रह विनती सैकड़ों बार हो गया अब सोमवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा। उपाध्यक्ष आकांश कुमारी, कॉलेज मंत्री कोमल भारती, कुसुम, दीपा, मीरा, अंजलि, आकांक्षा आदि उपस्थित थीं।

