मेघालय में आज सूबह 9 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है. इसी बीच राहत की खबर ये रही कि भूकंप में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. वहीं कल उत्तराखंड के गढ़वाल और श्रीनगर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
Total Downloads: 295

आपको बता दें बीते शुक्रवार दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप के झटके देहरादून में भी महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बताया गया था. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी. ये भूकंप रात 10.35 मिनट पर आया था. भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए थे. देहरादून में झटकों के बाद लोग सड़कों पर निकल आए थे.

