नवगछिया : सनातन धर्म में पूजा का अपना विशेष महत्व है, और नवंबर में कई पूजा का महत्वपूर्ण स्थान है, जैसे कि धनतेरस जो इस बार 10 नवंबर को मनाई जा रही है. इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि धनवंतरी ऋषि का जन्म इसी दिन हुआ था. धनवंतरी ऋषि आरोग्य के बड़े वेदों के जानकार और धनी थे, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण देवी-देवताओं को ठीक किया  था. इसलिए धनवंतरि ऋषि के जन्मदिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है, और इस बार धनतेरस में दो घंटे का शुभ मुहूर्त है.

यह है खरीददारी का शुभ मुहूर्त

चैती दुर्गा मंदिर के पंडित दयानंद पाण्डेय ने बताया की इस साल 10 नवंबर को संध्या 2 घंटे का शुभ मुहूर्त होगा, जो 5:45 से 7:45 तक रहेगा. इस समय खरीदारी करने से आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है. पंडित ने बताया कि इस दिन सोने के सामग्री की खरीदारी करने से काफी लाभदायक होता है, इसलिए इस शुभ मुहूर्त में ही आप खरीदारी कर सकते हैं.

सोने की खरीदारी धनतेरस के दिन करें

सोने की सामग्री की खरीदारी धनतेरस के दिन शुभ मानी जाती है, क्योंकि सोना काफी शुद्ध धातु होती है और इसको अछूत नहीं माना जाता है. लोग इस दिन अलग-अलग चीजें भी खरीदते हैं, लेकिन सोने की सामग्री खरीदना शुभ माना जाता है. उन्होंने बताया कि झाड़ू का भी इस दिन अपना अलग महत्व होता है. लोग उसी झाड़ू से दीपावली के अवसर पर अपने घरों को साफ करते हैं. इसका भी अपना एक विशेष महत्व है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *