नवगछिया । गोपालपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी कर लूटी गई ई-रिक्शा के साथ पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गोपालपुर थाना में प्रेस वार्त्ता आयोजित कर जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि 22 अक्टूबर को कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के  तिनघरिया निवासी गुड्डू कुमार मंडल की ई-रिक्शा को उसके चचेरे भाई सुमन कुमार ने रंगरा के लिये किराये पर रिजर्व किया। ई-रिक्शा पर सुमन अपने मित्र के साथ रंगरा कालीस्थान के पास पहुंचा। वहां बिना नंबर की बाइक से  विशाल कुमार निवासी कटरिया व मलिक कुमार झा पहुंचा। थोड़ी दूर ईंट-भट्ठा के पास ई-रिक्शा चालक गुड्डू कुमार को टोटो से उतार कर टोटो को रामटहल चौधरी ग्राम विशनपुर लतरा, थाना हरिनमार जिला मुंगेर के पास बेच दिया।

एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पूरे मामले का खुलासा होने पर मनीष कुमार ग्राम कटरिया, जिला कटिहार, मलिक कुमार झा निवासी तिनघरिया, थाना कुर्सेला जिला कटिहार, सुमन कुमार निवासी तिनघरिया थाना कुर्सेला जिला कटिहार, विशाल कुमार निवासी कटरिया थाना कुर्सेला जिला कटिहार व रामटहल कुमार निवासी विशनपुर लतरा थाना हरिनमार जिला मुंगेर को गिरफ्तार कर लिया और टोटो को रामटहल कुमार के पास से बरामद कर लिया। बताया कि गिरफ्तार सभी लुटेरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना में शामिल दो फरार लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में शामिल इस कांड के अनुसंधानकर्त्ता सह गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, रंगरा ओपी अध्यक्ष बिट्टू कमल, बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन व गोपालपुर थाना के दारोगा अजीत कुमार व डीआईओ की टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।

कट्टा के साथ शातिर धराया

एसपी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान ढोलबज्जा थाना के दारोगा आशुतोष कुमार व समीर कुमार डे ने एक कट्टा, एक कारतूस व एक मोबाइल के साथ गुलशन कुमार निवासी बिंद टोली कदवा को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *