नवगछिया । विक्रमशिला सेतु मार्ग पर जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप 18 अक्टूबर की रात एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया था, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का इलाज के दौरान मंगलवार को कोलकाता स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। मृत बाइक सवार परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर जमुनिया गांव निवासी रणधीर सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह है।
Total Downloads: 80
रणधीर सिंह पेशे से एक एलआईसी अभिकर्ता था, जो घटना के दिन एलआईसी कार्यालय भागलपुर से देर शाम वापस अपने घर तुलसीपुर जमुनिया लौट रहा था। इसी क्रम में जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रैक ने धक्का मार दिया था, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने और पुलिस ने इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे कोलकाता रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में वहां पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। मृतक को तीन पुत्री और एक पुत्र था।

