meeting-clip-art-12428

नवगछिया: रविवार को बीआरसी नवगछिया में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ पुलिस जिला नवगछिया के बैनर तले बैठक आयोजित की गई. बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष पुलिस जिला नवगछिया द्वारा किया गया. बैठक में राज्य स्तरीय बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की 19 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. शिक्षा में शिक्षक समाज एवं सरकार की विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक महासम्मेलन समारोह का आयोजन किया जाना है. बैठक में राजेश कुमार सिंह , जय नाथ यादव, विजय कुमार, भवेश कुमार भारती, अशोक यादव, राजबंधू यादव, अशोक यादव, अनिल कुमार अनल, सियाराम यादव, संजय कुमार झा, ज्ञानचंद्र ज्ञानी, रमेश कुमार, प्रभात कुमार प्रियदर्शी, मुकेश मंडल , पवन कुमार, पुतुल कुमारी, आदि सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *