IMG_20170210_33306

नारायणपुर -पुष्पराज कुमार(संवाद सूत्र) : भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड में पुष्पराज आर्ट एण्ड डिजिटल स्टूडियो का नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ प्रखंड उपप्रमुख श्री अशोक कुमार यादव व मैटी इलेक्ट्रो होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया. नारायणपुर के उपप्रमुख श्री यादव ने पुष्पराज आर्ट विश्वसनीय व लोकप्रिय होने के साथ साथ मेहनती होने के कारण एम.डी. शिवराज कुमार की जमकर तारीफ की. वही एम.ई.एच.मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा की नारायणपुर प्रखंड में कई ऐसे प्रतिष्ठान हुए पर आज तक पुष्पराज आर्ट के बराबरी कोई नहीँ पहुँच पाया. पहले पुष्पराज आर्ट की प्रतिष्ठान स्टेशन रोड मे थी ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इनकी नई प्रतिष्ठान सिहपुर गैस एजेंसी के नज़दीक आ गयी है । एम.डी. शिवराज ने बताया की हमारे प्रतिष्ठान विगत 8 वर्षों से प्रिंटिग प्रेस का कार्य, डिजिटल स्टूडियो, ऑनलाइन फॉर्म फीलप, अंगीका, हिन्दी, भोजपुरी, मैथिली, बँगला भाषाओं में प्रचार कैसेट व गीत धमाकेदार स्वरो में बनाया जाता है. साथ ही जो विद्यार्थी मैट्रिक व इंटर का परीक्षा एन.आई.ओ.एस., सी.आई.ओ.एस., आर.आई.ओ.एस. आदि ओपन बोर्ड से नामांकन देना चाहते है नामांकन जारी है नामांकन करा सकते है । मौके पर मौजूद पंच गोपाल कुमार भारती, मो. कारे अली, समाजसेवी अरुण शर्मा, प्राचार्य व वकील श्यमानंद गुप्ता, समाजसेवी नवलकिशोर यादव, दीपक प्रेमशंकर, डॉ सुधांशु कुमार, गोविन्द कुमार आदि थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *