नवगछिया: सोनपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर मंडल रेल प्रबंधक और वाणिज्य सोनपुर द्वारा बाहर से छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया। बता दें कि सोनपुर मंडल के प्रमुख स्टेशन
हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगड़िया और नवगछिया स्टेशन पर बाहर से घर लौट रहे यात्रियों का स्वागत फूल माला के साथ किया गया। इस दौरान मौके पर वाणिज्य निरीक्षक केपी सिंह, टीटी इंचार्ज रामबालक यादव, चिंटू कुमार, सीएस उपेंद्र मंडल मौजूद रहे।

