नवगछिया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक खरीदकर बेचने व उपयोग करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मो साजन पिता मो अलीम जमालदीपुर थाना खरीक को एक बाइक के साथ पकड़ा।
उसकी निशानदेही पर उसके द्वारा बेची गई चोरी की बाइक को बिलास मंडल फरीदपुर थाना खरीक के घर से सहायक अवर निरीक्षक अनमोल राम ने बरामद कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

