नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेले के तीसरे दिन बुधवार को गौरीपुर युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित दंगल में मुंगेर के सन्नी ने गौरीपुर के दीपक को पराजित कर प्रथम विजेता बना।

वहीं पहलवान नीतीश कुमार उर्फ प्रभास ने लत्तीपुर के पहलवान को पराजित कर दूसरे विजेता बने। वहीं दंगल प्रतियोगिता में लत्तीपुर, सोनबर्षा, खरीक, रायपुर, कुसहा नवगछिया सहित कई जगहों से पहलवानों ने दांव आजमाये।

निर्णायक के रुप पूर्व पंसस नितेश कुमार चौधरी, लीलाधर चौधरी, दिवेश झा व सुजेश प्रसाद राय उर्फ छोटू थे। विजेता को 5100 रुपये नकद दिये गये। वहीं युवा संघ गौरीपुर के सुदर्शन भारद्वाज गुलशन चौधरी, राजा चौधरी, चंदन ठाकुर, सुमन चौधरी ने बताया कि कार्तिक भगवान की प्रतिमा का विसर्जन 30 नवंबर को कालबलिया गंगा धार में किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *