download

मुंबई : अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और फिल्म को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। हो भी क्यों नहीं अक्षय कुमार की फिल्म है.. तो इंटरटेनमेंट भी है.. और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी। जी हां, फिल्म जॉली एलएलबी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने पहले शुक्रवार यानि की ओपनिंग डे पर 13.20 करोड़ की कमाई की है। जबकि शनिवार को 17.31 करोड़ और रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 20 करोड़ तक चला गया। बता दें, ओपनिंग के मामले में जॉली एलएलबी 2 शाहरूख खान की रईस से पीछे रही है। रईस ने क्लैश के बावजूद 20.42 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पहले हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। तीन दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *