बिहपुर। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म सख्या- 1 पर शनिवार को अप अवध असम ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक यात्री का मोबाइल लेकर भाग रहे बदमाश को बिहपुर जीआरपी ने खदेड़कर पकड़ लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का राजा कुमार बताया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
ट्रेन से यात्रा कर रहे मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के सहोरिया टोला वार्ड संख्या 12 निवासी श्रवण कुमार ने जीआरपी थाना बिहपुर में आवेदन देकर बदमाश के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा कि कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
