नारायणपुर। भवानीपुर सहायक थाना के रायपुर कोसी दियारा में जोत जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार की देर रात गोलीबारी व अगलगी की घटना हुई। पीड़ित किसान इंदल शर्मा ने शुक्रवार को चार नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया कि पांच बीघा जमीन को लेकर बीस साल से अधिक समय से आरोपी से विवाद चल रहा है।

आरोपी ने अज्ञात बदमाश के साथ बुधवार की रात पहुंचकर बीस राउंड फायरिंग की, बासा में आग लगा दिया। इसमें रुपये सहित अन्य सामान जल गये और एक मवेशी भी झुलस गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गुरुवार को जांच करने जब पुलिस पहुंची तो वहां भी आरोपितों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की।

पुलिस ने विवादित जमीन को जोत कर रहे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया। यह जमीन विवाद पूर्व से कोर्ट में लंबित है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने पुलिस के सामने गोली चलाने की बात को गलत बताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *