नवगछिया । भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नवगछिया बाजार में तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत संग्रह किया। पार्टी की एक टीम तमिलनाडु में राहत कार्यों में मदद कर रही है।

Whatsapp group Join

भाकपा-माले ने सरकार से मांग की है कि तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में आयी बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाय। उसके साथ ही प्रभावितों को भोजन, कपड़े व आश्रय देने की उचित व्यवस्था, घरों व झोपड़ियों के पुनर्निर्माण सहित अन्य मांग की गई।

राहत संग्रह अभियान में भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, नगर प्रभारी मुकेश मुक्त, नवगछिया प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, जिला कमेटी सदस्य गौरीशंकर राय, आशुतोष यादव व रणजीत कुमार एवं श्रीमंत शर्मा, सत्यनारायण यादव, राधेश्याम रजक, सुरेंद्र शर्मा,, रुपेश कुमार, शामिल हुए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *