नारायणपुर। जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर के मैदान पर बुधवार को पूर्व सांसद ज्ञानेश्वर यादव की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ज्ञान कप क्रिकेट मैच प्रतियोगिता सनलाइट स्पोर्ट्स क्लब नारायणपुर व नवगछिया के बीच हुआ। पूर्व सांसद व पूर्व खिलाड़ी निरंजन यादव की आत्मा की शांति के लिए मौन व्रत व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया गुड्डू यादव, अशोक यादव, डॉ. संजीव व डॉ. चंदन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
Total Downloads: 174
आयोजनकर्ता डॉ. राजीव यादव ने बताया कि सनलाइट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 100 रन बनाये। सौरभ ने 21 रन और दो विकेट, शमीम ने 7 रन और 3 विकेट लिये। जवाब में नवगछिया की टीम 20 ओवर में 96 रन ही बना सकी। नवगछिया की ओर बादल ने आलराउंड खेल का प्रदर्शन कर 40 रन और दो विकेट लिए। 12 साल के विशाल ने तीन विकेट लिए।
अंपायर की भूमिका में विनोद गुप्ता, दिवेश यादव थे। उद्घोषक रवीन्द्र यादव व अभिषेक शानू, स्कोरर जितेन्द्र थे। इस्पांसर काम्या आटोमोबाइल के प्रो.पंकज थे। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी थाना प्रभारी चंदन कुमार, मुकेश सिंह, मिथिलेश यादव, डॉ. राजीव व डॉ. चंदन ने संयुक्त रूप से दिया। सहयोगी के रूप में सुनील यादव, दिलखुश, गुलशन, आशीष, विशाल, मुकेश आदि का योगदान था।

