
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार स्थित युकों बैंक शाखा नारायणपुर के पास लगे एटीएम सत्तर दिनों से बंद पड़ा है. जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारकों द्वारा बराबर वरीय पदाधिकारी को शिकायत की जा रही है. शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि रूपया के कमी को लेकर एटीएम बंद है. जिसको लेकर कई बार जोनल मुख्यालय में लिखित शिकायत किया गया है ग्राहक द्वारा भी बराबर शिकायत मिल रहा है. उपभोक्ता सुनील शर्मा, मनोज यादव, सुनीता देवी, पंकज पटेल, प्रमीला देवी सहित अन्य ने बताया कि बैंक के पास भीड को नियंत्रित करने के लिए एटीएम दिया है लेकिन जब भी निकासी के लिए आते है तो एटीएम काउन्टर बंद मिलता और पुनः वापस होना पड़ता.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
