नवगछिया : नवगछिया गोपाल गौशाला में शिवरात्रि कमिटी की तरफ से शिवालयों में महाशिव रात्रि की तैयारी को लेकर साफ -सफाई व रंग रोगन का कार्य प्रारंभ हो गया है. बताते चलें कि माघी पूर्णिमॉ के बाद महाशिवरात्रि की तैयारी शुरु हो जाती है. शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाकर शिव विवाह का आयोजन शिवालयों में किया जाता है
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 49

आगामी २४ फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह समारोह आयोजित होगा तथा इस मौके पर शहर में भव्य व विशाल शिव जी की बारात निकाली जायेगी। जिसके लिए सभी सदस्य अपने अपने दायित्वों में लगे हुए है जिसकी जानकारी कमिटी के सचिव किशन साह और सदस्य रणजीत भगत ने दी|

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
