नवगछिया। गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने शनिवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में व्याप्त खामियों पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जमकर लताड़ा। अस्पताल में दवाइयों की कमी को देखते हुए उन्होंने कहा जल्द से जल्द सारी दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध कराएं। जिससे कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने ओपीडी का भी जायजा लिया।

उन्होंने मरीजों से भी बात की और उनकी परेशानियों को सुना। अस्पताल के लचर व्यवस्था देख अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई और कहा जल्द से जल्द अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं ठीक हो जानी चाहिए। आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

समय पर मरीजों को फल और अंडा देने के लिए भी निर्देशित किया। विधायक के साथ जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, अजीत कुमार पटेल, पीए मुन्ना जायसवाल, दिलीप कुमार मंडल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *