अक्षय कुमार जो कि जॉली का रोल कर रहे हैं और शुरुआती दिनों में बेईमान और भ्रष्टाचारी होते हैं। किसी एक घटना से उनका जमीर जागता है और वे धीरे धीरे अपने अंदर बदलाव लाते हैं।
download

– पराग छापेकर

कलाकार: अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर

निर्देशक: सुभाष कपूर

निर्माता: फॉक्सस्टार स्टूडियो इंडिया

स्टार: ***1/2 (साढ़े तीन स्टार)

अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था। क्योंकि ‘जॉली एलएलबी’ जो पहले आई थी उसमें अरशद वारसी के साथ दर्शकों ने काफी आनंद लिया था। इसलिए ‘जॉली एलएलबी 2’ फिल्म को देखने के लिए दर्शक पहुंचेंगे कि आखिर फिल्म में बदलाव क्या है? यह जानने के लिए दर्शक काफी उतावले हैं। कहानी के स्तर पर बात करें तो कहानी में खास नयापन नहीं है। कहानी वही है। अक्षय कुमार जो कि जॉली का रोल कर रहे हैं और शुरुआती दिनों में बेईमान और भ्रष्टाचारी होते हैं। किसी एक घटना से उनका जमीर जागता है और वे धीरे धीरे अपने अंदर बदलाव लाते हैं। केस के लिए वे लगातार लड़ते हैं जिससे इंसाफ मिल सके। तमाम मुश्किलों को पार करते हुए वे केस जीतते हैं। इसी ताने बाने पर ‘जॉली एलएलबी’ जो पहले आई थी की तरह ‘जॉली एलएलबी 2’ को बुना है।

डायरेक्टर सुभाष कपूर ने फिल्म में स्क्रीनप्ले पर बहुत खूबसूरती से काम किया है। जब कहानी में नयापन ना हो तो स्क्रीनप्ले में उस तरह का नयापन लाना वाकई मुश्किल काम है। दृश्यों पर भी बहुत कसावट रखी गई है। फिल्म में जॉली दिल्ली छोड़कर लखनऊ आ गया है तो लखनवी अंदाज नजर आता है। लेकिन जॉली के अंदाज में वो कानपुरिया स्टाइल की अक्खड़ शैली साफ नजर आती है। डायलॉग्स पर काफी मेहनत की गई है। फिल्म में गाने बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन जितने भी हैं कर्णप्रिय हैं, पर बहुत चार्टबस्टर होंगे एेसी उम्मीद नहीं की जा सकती है। परफॉर्मेंस लेवल पर बात करें तो अक्षय कुमार ने जॉली का किरदार बहुत बेहतरीन ढंग से निभाया है। परिस्थितियों के अनुसार उनके किरदार में बेबसी नज़र आती है। जिस तरह से जॉली कानपुर का होने के नाते गुस्सा करता है वह बखूबी अक्षय ने निभाया है।

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का रोल वैसे इतना ज्यादा नहीं है, लेकिन जितना भी है उसमें वो अपने किरदार पर जंची हैं। खास तौर पर परफॉर्मेंस लेवल पर बात करें तो सौरभ शुक्ला ने जज के तौर पर बहुत ही शानदार परफॉर्म किया है। एक्टर्स की छोटी मोटी चीजें जो होती है उसे देखा जाए तो अच्छा किरदार निभाया है। एक्टर अन्नू कपूर ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है। छोटे छोटे किरदारों की बात करें तो एनएसडी के डायरेक्टर रहे राम गोपाल बजाज नजर आए। कुल-मिलाकर ‘जॉली एलएलबी 2’ एक मनोरंजक फिल्म है। इसे सपरिवार देखा जा सकता है। आप सिनेमाघर जाएं और आनंद लें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *