स्मार्टफोन का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। चाहें कॉलिंग हो या वीडियो बनाना, चाहें फोटो खींचना हो या ऑनलाइन पेमेंट करना, स्मार्टफोन हर तरह से लोगों के काम आ जाता है। फोटो खींचने के लिए कई कैमरा एप्स गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर में मौजूद हैं, जिनसे फोटो को बेहतर बनाया जा सकता है। फोटो खींचने के अलावा आप अपनी पुरानी फोटो को स्कैन कर उसे डिजिटल भी बना सकते हैं। फोटो स्कैन करने के लिए भी कई कैमरा एप्स मौजूद हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे फोटो को स्कैन कर डिजिटल बनाया जा सकता है।

Whatsapp group Join

13_02_2017-camera-app-scanner

PhotoScan: इस एप के जरिए यूजर अपने घर में रखी एल्बम की फोटोज को स्कैन कर सकते हैं। यह एप एंड्रायड और आईओएस पर उपलब्ध हैं। पुराने फोटोज को स्कैन कर उन्हें शानदार बनाने वाला यह एक बेहतरीन एप है।

Pic Scanner: यह एक ऐसा एप है, जिसके जरिए एक साथ 4 फोटोज को स्कैन किया जा सकता है। इसमें फोटोज को स्कैन कर caption भी लगाया जा सकता है। इसका फ्री वर्जन भी उपलब्ध है, जिसमें 12 स्कैन किए जा सकते हैं। जिसके बाद इसे खरीदना होगा। आपको बता दें कि यह एप केवल आईओएस पर ही उपलब्ध है।

Photomyne Album Scanner: इस एप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे फोटो को स्कैन कर उसमें तारीख, लोकेशन और नाम लिखा जा सकता है। यह एप एंड्रायड और आईओएस पर उपलब्ध है।

Shoe box: फोटो को स्कैन कर उसे क्रॉप भी किया जा सकता है। इसके साथ ही फोटो को स्कैन कर उसमें तारीख, लोकेशन और नाम लिखा जा सकता है। यह एप एंड्रायड और आईओएस पर उपलब्ध हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet