नारायणपुर। प्रखंड के कोसी व गंगा दियारा में भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वांटेड की गिरफ्तारी व शराब बरामदगी को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कोसी दियारा के वनमा, करहिल सहित गंगा दियारा का चकरामी व नारायणपुर दियारा में किसानों से मिलकर कोई समस्या होने पर सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर दिया। शराब बनाने की सूचना मिली लेकिन कोई तस्कर नहीं मिला। मौके पर अपर थानाध्यक्ष नीलमणि सहित जवान मौजूद थे।

