बिहपुर : प्रखंड के मधुसूदन सर्वोंदय स्टेडियम में रविवार को कल्पना मेमोरियल टी-ट्वेंटी क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच नारायणपुर, परबत्ता और खगड़िया के बीच खेला गया। जिसमें नारायणपुर ने परबत्ता को आठ विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर परबत्ता की टीम महज सौ रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें अमन ने 25 व कुंदन ने 24 रन बनाए।
नारायणपुर की ओर से अजहर ने चार व शमीम ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नाराययणपुर की टीम ने महज दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। नाराययणपुर की की ओर से कुंदन व गोलू ने एक-एक विकेट लिए। नारायणपुर के अजहर मैन आफ द मैच रहे। खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार व ट्राफी का वितरण पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने किया।
जबकि अन्य पुरस्कारों का वितरण महंत नवलकिशोर दास, जिप प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज, सरपंच सुल्तान किंग, पैक्स अध्यक्ष बैजूराजा, हसन खां,जहांगीर व जावेद आलम ने किया। अंपायरिंग जनार्दन साह, प्रशांत कुमार, स्कोरर अनवर सईद ने किया।


