नवगछिया । खरीक प्रखंड के खैरपुर पंचायत के काजीकौरैया गांव में सोमवार से जिला संतमत सत्संग का 73वां वार्षिक अधिवेशन शुरू हो गया। इसका समापन मंगलवार को होगा। प्रवचन में वक्ता के रूप में आचार्य हरिनंदन महाराज, महर्षि हरिनंदन परमहंस महाराज, गुरुसेवी भगीरथ जी महाराज, प्रमोद महाराज, घोटेलाल महाराज, सत्य प्रकाश बाबा, रघुनंदन बाबा, नरेशानंद बाबा, सुभाष बाबा सहित करीब दो सौ अधिक साधु-संत आए हैं।

आयोजन स्थल पर सत्संग प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी है व दिन भर पूरे दियारा में भक्ति की बयार बहती रही। सत्संग के पहले दिन महर्षि हरिनंदन परमहंस महाराज ने कहा कि सत्य की मार्ग भले ही कठिन है किन्तु, जो सत्य के मार्ग पर चलते हैं, उन्हीं की एक दिन विजय होती है। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस सत्संग में जिला सहित आसपास के जिलों के भी सत्संग प्रेमी आएं हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास व भोजन की मुफ्त व्यवस्था की गई।

खरीक बाजार महारूद्र एकादश यज्ञ शुरू

नवगछिया। प्रखंड के खरीक बाजार स्थित मां चैत्रावली दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार से 11 दिवसीय महारूद्र एकादश यज्ञ शुरू हो गया। पहले दिन वक्ता के रूप में आई मध्यप्रदेश की जया मिश्रा ने श्रद्धालुओं को अपनी भक्तिमय प्रवचन की आस्था में खूब डुबकी लगाई। वहीं, पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। आयोजन के संचालन में आयोजन कमेटी के शंभूनाथ झा, पूर्व सरपंच रामानंद चौधरी, मुखिया पति विजय कुमार साह, जयंत चौधरी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *