नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा फागुनी एकादशी के शुभ अवसर पर नवगछिया से गाजे बाजे के साथ भव्य खाटु श्याम कि निशान शोभा पद यात्रा निकाली जाएगी इसकी जानकारी मंडल के अध्यक्ष रबि सर्राफ ने देते हुए बताया कि यह निशान शोभा पद यात्रा जो नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन से 20-03- 2024 दिन बुधवार को सुबह 6:00 बजे निकलकर भागलपुर मंदरोजा स्थित श्री श्याम मंदिर जाएगी
इसके पूर्व 19- 03 -2024 दिन मंगलवार को मारवाड़ी विवाह भवन में संध्याकालीन निशान पूजन एवं रात्रि जागरण का आयोजन होगा निशान पदयात्रा में कई संस्थाओं द्वारा निशान लिए भक्तों के लिए सेवा प्रदान की जाएगी जिसमें फुट प्लाजा के पास श्याम दीवाने वैभव होटल मे बाबा का हुक्म साहू परवत्ता में अवधेश बाबू मित्र सेवा संघ द्वारा चलंत सेवा सोहन केडिया द्वारा चलंत सेवा केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान द्वारा चाणक्य विहार कॉलोनी में और देवी बाबू धर्मशाला भागलपुर में भी विष्णु खेतान के द्वारा सेबा प्रदान कि जाएगी
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष रवि सरार्फ सचिव वरुण केजरीवाल ,शंभू रुगँटा, रूपेश रुंगटा , रॉकी भरतिया , संदीप चिरानिया अनिल केजरीवाल अशोक केडिया मनोज चौधरी गोविंद केडिया महिला शाखा से बबीता केडिया पूजा रुगँटा आदी लगे हुए है


