बिहपुर : बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूरब झंडापुर रेलवे ढाला के पास डाउन ट्रैक के बीच शुक्रवार की सुबह एक  किशोरी का शव मिला. उसके हाथ-पैर कटे हुए थे. सूचना मिलने पर बिहपुर रेल थाना के थानाध्यक्ष विवेकानंद प्रसाद व आरपीएफ ओपी प्रभारी मन्नू तिवारी मौके पर पहंुचे. शव देखने आसपास के लोग भी पहुंच गये. शव के पास से पुलिस को एक टूटा मोबाइल मिला. उसका सिम निकाल कर पुलिस ने दूसरे मोबाइल में लगाकर उसमें सेव नंबर पर पुलिस ने बात की,


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

IMG_20170217_102929

तो मृतका की पहचान  झंडापुर निवासी कृषि सलाहकार अवधेश सिंह उर्फ कमल की पुत्री काजल भारती (15) के रूप में हुई. काजल झंडापुर हाइस्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी. बताया जाता है कि काजल को पिता ने किसी बात पर गुरुवार की शाम को डांटा था, जिसके बाद वह घर से चली गयी थी. परिवारवालों ने  देर रात तक उसकी तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिली.

डाउन ट्रैक पर आधा घंटा तक बाधित रहा परिचालन : ट्रैक पर शव होने के कारण डाउन चंडीगढ़–डिब्रूगढ़व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बिहपुर में आधे घंटे से अधिक देर तक रुकी रही. रेल पुलिस द्वारा शव को ट्रैक के बीच से हटाये जाने के बाद डाउन ट्रैक पर रेल परिचालन शुरू हुआ.
पिता ने दर्ज कराया यूडी केस
मृतका के पिता व अन्य परिजन बिहपुर रेल थाना पहुंचे. पिता के आवेदन पर रेल थाना में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेजा गया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet