खरीक : खरीक प्रखंड में बहुप्रतीक्षित नदी थाना में शनिवार से कामकाज शुरू हो गया. खरीक थाना के अवर निरीक्षक रामेश्वर पंडित ने शनिवार को नदी थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने पुलिस डायरी सहित अन्य दस्तावेजों का संधारण किया. अन्य थाने के थानाध्यक्षों ने नदी थाना प्रभारी को भाुभकामनाएं दी हैं.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

नदी थाने में वन बाय सिक्स पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. एक थानाध्यक्ष व दो सअनि के अलावा पुलिस जवान रहेंगे. नदी थाना प्रभारी रामेश्वर पंडित ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र से लेकर कदवा, रंगरा नदी क्षेत्र तक का कोसी नदी का दायरा है. दूसरी तरफ गंगा नदी क्षेत्र के भवानीपुर से लेकर रंगरा तक  गंगा नदी का क्षेत्र नदी थाना के अंतर्गत होगा.  थाने में अन्य संसाधनों की आपूर्ति भी जल्द होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *