IMG_20170219_50838

नारायणपुर: पुष्पराज कुमार, भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के बगरी ग्राम में आयोजित संतमत सत्यसंग परिसर में शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ़ इंडिया नारायणपुर के द्वारा नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में मैटी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी, डॉ. सुधांशु कुमार एवं डॉ. शिवराज कुमार के द्वारा सैकड़ो वात गठिया, साइटिका, दम्मा, स्टोन, फाइलेरिया, चमर्रोग, आदि के रोगियों का नि:शुल्क उपचार किया गया एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी की दवाई दी गयी । डॉ. सुधांशु कुमार ने रोगियों को योग आसन भी करने को बताया । शिविर में चोरहर पंचायत के मुखिया आशीत रंजन, बाबा गुरु प्रसाद, भूमि साह सहित युवा स्वयंसेवको का सराहनीय सहयोग रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *