भागलपुर लोकसभा के 2244 बूथ पर मतदान होना है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भागलपुर और नवगछिया पुलिस जिले के पदाधिकारी और जवानों के अलावा पैरामिलिट्री कंपनी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। भागलपुर की झारखंड से लगने वाली सीमा पर आठ चेक पोस्ट बनाए गए हैं और वहां बल की प्रतिनियुक्ति है। उसके आसपास 50 कच्ची सड़कों को भी चिह्नित किया गया है और वहां भी जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

भागलपुर लोकसभा के अंतर्गत दियारा क्षेत्र में बने बूथ और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर घुड़सवारों की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के दौरान ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को रवाना करने का काम बुधवार से ही शुरू किया गया था। गुरुवार की देर शाम तक वे तय स्थान पर पहुंच चुके हैं।

एसएसपी  ने बताया कि चिह्नित किए गए संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कई स्तर पर रहेगी जिनमें सेक्टर, जोन, सुपर जोन के साथ ही क्यूआरटी भी सक्रिय रहेगा। पुलिस पदाधिकारी और जवान मोटरसाइकिल गश्ती भी करेंगे। पुलिस की तकनीकी टीम सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले को तुरंत चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *