पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पशु और संगीत से प्रेम जगजाहिर है साल के शुरुआत से ही कृष्ण कैन्हैया का रूप धारण कर अपने रंग में नजर आये हैं. साल के शुरुआत में तेजप्रताप ने कृष्ण का रूप धारण करके बांसुरी बजाया था जो उनको वृंदावन यात्रा के दौरान उपहार में मिला था.

इस बार स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव राजधानी स्थित पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) में आयोजित ‘सेरेब्रेक्सिया’ कार्यक्रम में शिरकत किया जहां अपने पुराने अंदाज में दिखे. स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने ‘सेरेब्रेक्सिया’ कार्यक्रम में मुख्य मंच पर तेजप्रताप ने बांसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया. जब तेजप्रताप बांसुरी वादन कर रहे थे नीचे लड़कियां डांस कर तेजप्रताप यादव का का उत्साह बढ़ाने में लगे थे.
इस कार्यक्रम में मुम्बई से कई कलाकार अपना परफोर्म करने के लिए आये हुए थे लेकिन खुले मैदान में इन सबों के बीच भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सब पर भारी पड़ गए शुरुआत में कुछ डॉक्टर दिखाई पड़ रहे थे मंच से जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बांसुरी वादन करना शुरू किया सभी लोग वाह-वाह करने से खुद को नहीं रोक सके जैसे ही उनका बांसुरी वादन समाप्त हुआ तालियों की गड़गड़ाहट से पुरा माहौल खुशनुमा हो गया. मंच पर से उन्होंने पीएम द्वारा उनको कृष्ण कन्हैया कहकर संबोधित करने पर भी कहा कि मै तो यदुवंशी हूं और कृष्ण कन्हैया के वंशज है हमारा काम ही है गौ पालना बांसुरी बजाना इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.

उन्होंने इस मौके पर सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि आपलोग एक बात को हमेशा ध्यान में रखो कि जीवन में आगे बढ़ो लेकिन अपने माँ-बाप का भी ख्याल रखना क्युकि अगर मै आज यहां हूं तो अपने मां-बाप के बदौलत.

