नवगछिया में चोरी और बैंक लूट की घटना अंजाम देने वाले अंतर जिला गिरोह के 9 अपराधियों को पुलिस ने गुरुवार की रात बस स्टैंड के पास बंधु होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। इसके बाद एसपी ने एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी कर सभी को दबोच लिया।

नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंधु होटल में 9 से 10 अपराधी इकट्ठा होकर बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, संतोष कुमार शर्मा, मनीष कुमार, डीआईयू के जवान शामिल थे। टीम के सदस्यों ने जब बंधु होटल पहुंची तो एक हॉलनुमा कमरे में 9 व्यक्ति संदिग्ध हालत में थे। तलाशी लेने के बाद उनके पास से एक कट्टा, एक गोली, दो बाइक 6 मोबाइल फोन, एक पासबुक, दो ब्लैंक चेक, दो आधार कार्ड और 21 हजार रुपए बरामद किए गए।

अपराधियों ने स्वीकार किया है कि वे लोग अलग-अलग

जिलों में चोरी और लूट जैसे कांडों में शामिल रहे हैं। सभी के विरुद्ध विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। नवगछिया में गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद हथियार, गोली और मोबाइल।

गिरफ्तार अपराधियों में कमलपुर सिंधिया थाना क्षेत्र के बिदुपुर निवासी अजीत तिवारी, अक्षय तिवारी, हाजीपुर के लाल पोखर निवासी राहुल कुमार, वैशाली के नवादा निवासी शत्रुघ्न पांडेय, गोविंद पांडेय, अरविंद पांडेय, छोटू मिश्रा, बेगूसराय के फुलवरिया निवासी दीपक कुमार उर्फ राहुल, मुजफ्फरपुर के रतवारा निवासी राहुल कुमार उर्फ दुधनी मिश्रा शामिल हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *