नवगछिया : गंगा और कोसी के कटाव से बचाव के लिए बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के द्वारा लगभग 15 करोड़ की लागत से कटाव रोधी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस्माईलपुर-बिंदटोली और झल्लू दास टोला में नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा कटाव रोधी कार्य प्रारंभ किया गया। यह कार्य अगले 15 जून तक पूरा करना है।
Total Downloads: 65
15 जून से बाढ़ कैलेंडर के तहत कटाव रोधी कार्य बंद हो जाता है और फ्लड फाइटिंग कार्य का संचालन होता है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर बिंदटोली के बीच स्पर संख्या 6 और 6 एनके डाउन स्ट्रीम में मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके साथ-साथ स्पर संख्या आठ के कटे हिस्से को भी मरम्मत किया जा रहा है। कार्य पालक अभियंता ई. मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार कार्य शुरू करावाये गये हैं। अलग-अलग जगह पर विभाग के द्वारा संवेदक नियुक्त किया गया है।
फुलेना कंस्ट्रक्शन और जयप्रकाश कंस्ट्रक्शन के द्वारा स्पर संख्या 6 एन का नोज और टूटे हुए तटबंध के हिस्से की मरम्मत कार्य बोल्डर पिचिंग और जिओ बैग्स के द्वारा किया जा रहा है। बोल्डर संवेदक के द्वारा मंगाया जा रहा है और एनसी कार्य शुरु हो चुका है।

झल्लूदास टोला में बाढ़ के समय में टूटे हुए हिस्से का मरम्मत अलग-अलग जगहों पर ठेकेदार संजय ठाकुर के द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावे और कई काम वहां पर होना है। राघोपुर से खैरपुर के बीच में लगभग 45 से 50 लाख की लागत से मरम्मत का कार्य जिओ बैग से शुरू किया गया है।
