भागलपुर : जिला स्थापना दिवस के अवसर पर समीक्षा भवन के समीप उप विकास आयुक्त श्री कुमार अनुराग एवं अपर समाहर्ता गण एवम् अन्य पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। समीक्षा भवन में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने इसमें अपना सहयोग पर्याप्त प्रदान किया।
जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री कुमार अनुराग ने कहा कि 4 मई 1773 ई0 को भागलपुर जिला की स्थापना हुई, आज हम 251 वां वर्ष मना रहे हैं, वर्तमान वर्ष में जिला स्थापना दिवस मनाने का प्रस्ताव था, लेकिन आचार संहिता के प्रभावी हो जाने के कारण कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका अगले वर्ष से जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अन्य कार्यक्रम भी शामिल रहेगा। आचार संहिता के मद्देनजर आज सामान्य रूप से जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।
जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारी को उन्होंने भागलपुर जिला के विकास के लिए अपना विजन (दृष्टिकोण) रखने को कहा।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग ने वर्तमान वर्ष के लिए अपने विभाग की ओर से डीपीओ शिक्षा ने सभी विद्यालयों में आधारभूत संरचना का विस्तार करने, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन ने जिले के सभी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने सभी मरीजों का आभा कार्ड बनवाने,जिसमें मरीज के बीमारी का इतिहास अंकित रहेगा, सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व चार जांच करवाने, शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने, कृषि विभाग ने मोटे अनाजों के उत्पादन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने,आईसीडीएस ने शत- प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का बेहतर संचालन कराने एवं स्कूल पूर्व के सभी बच्चों एवं महिलाओं को आधार से जोड़ने, जीविका ने सभी दीदियों को रोजगार से जोड़ने, एक लाख दीदियों को लखपति बनाने, कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /पिछड़ा वर्ग /अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित एवं नवनिर्मित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई करवाने, पीएचईडी ने सभी वार्डों में पेय जल की व्यवस्था करने, आपूर्ति विभाग ने सभी राशन कार्ड धारियों को नियमित रूप से खाद्यान्न मुहैया कराने, नए राशन कार्ड निर्गत करने, लाभुकों का आधार सीडिंग करवाने, जिला समन्वयक एलएसबीए ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों से कचरे का उठाव करवाने, डब्लू पी यू द्वारा कचरे का प्रसंस्करण करवाने, डीपीओ मनरेगा द्वारा जल संरचना में वृद्धि कर भू-गर्व जल स्तर ऊपर उठाने का प्रयास करने, लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण करवाने, मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करने, मत्स्य बीज उत्पादन में भागलपुर को आत्मनिर्भर बनाने, पंचायती राज विभाग द्वारा अपने अवशेष सोलर लाइट व पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्यों को पूर्ण करवाने के संबंध में अपने-अपने दृष्टिकोण से अवगत कराया।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व ने भी अपने विचार रखे
बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, अपर समाहर्ता आपदा, संयुक्त निदेशक जन- संपर्क, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन तथा अन्य विभाग के पदाधिकारी गण शामिल रहें।
