बिहपुर / नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पेट्रोल पंप के पास हाइवा और बस की आमने-सामने टक्कर में बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी। दुर्घटना में बस में सवार यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। घटना बुधवार की तड़के साढ़े तीन बजे से चार बजे के करीब की बतायी जा रही है।

Whatsapp group Join

स्थानीय लोगों के मुताबिक यात्री बस खगड़िया की ओर से नवगछिया की तरफ आ रही थी, जबकि हाइवा नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर में बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। हादसे का शिकार होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। गनीमत रही कि बस में अधिक यात्री नहीं थे। स्थानीय लोगों बस यात्रियों, चालक और उपचालक को बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बस चालक-उपचालक की स्थिति गंभीर

दुर्घटना में लखीसराय निवासी चालक मनोज यादव (54 वर्ष) और बनमनखी पूर्णिया निवासी उपचालक अमित की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। दोनों को पहले पीएचसी नारायणपुर लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी मिलने पर चालक व उपचार के परिजन नवगछिया पहुंचे। जबकि अन्य घायलों का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया किया गया।

अनुमंडल अस्पताल में घायल यात्री जैनुल खातून (40 वर्ष) पति मो. जर्खुद्दीन निवासी बनिया नवगछिया और उषा देवी (48 वर्ष) पति रविन्द्र कुमार नारायणपुर और वैशाली निवासी विनोद कुमार (30 वर्ष) इलाज किया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आयी हैं। ड्राइवर और उपचालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *