बिहार के नालंदा जिले में एक आम के कारण हुए विवाद में तीन लोगों की जान चली गई। म‍रने वालों में एक महिला और उसके दो बच्‍चे शामिल हैं।

आम को लेकर हुए विवाद के बाद महिला अपने दो बच्‍चों के साथ कुआं में कूद गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे और तीनों को बाहर निकला। तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि पति सुरेंद्र कुमार और पत्नी सुधा देवी में शुक्रवार की रात आम को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर सुधा ने एक बेटा और बेटी के साथ कुआं में कूद गई।

घटना बिहार थाना क्षेत्र के राजाकुआं में शुक्रवार की देर रात घटित हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि विरेन्द्र प्रसाद की 28 वर्षीया पत्नी सुधा देवी उर्फ उमंगा कुमारी पिछले कुछ दिन से अपने पति से नाराज चल रही थी।

बीती रात दोनों के बीच एक आम को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शुक्रवार की देर रात सुधा ने पहले अपने 6 वर्षीय पुत्र विक्रम व 4 वर्षीया पुत्री प्रीति को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वे खुद भी कुएं में छलांग लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

घटना के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों की मानें तो पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर चल रहे विवाद का खामियाजा इन बच्चों को भुगतना पड़ा। एक साथ मां के साथ दो मासूम बच्चों की मौत से पूरा इलाका मर्माहत है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थानाध्यक्ष उदय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। इधर मृतका के परिजन नवादा जिले के वारसलीगंज निवासी ने अपनी पुत्री व उनके दो बच्चों की हत्या करने का आरोप दामाद पर ही लगाया है।

हालांकि इस संदर्भ में पुलिस के पास किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका का परिजन आया था और उसने पति पर आरोप लगा कर प्राथमिकी कराने की बात कह थोड़ी देर में आने की बात कहीं। लेकिन वह अब तक नहीं आया है। पुलिस अपने स्तर से मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil