पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के फॉर्म का शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ा दी है। बोर्ड की तरफ से स्कूलों के प्राचार्यो को यह अंतिम मौका दिया गया है। शुल्क ई-चालान, आरटीजीएस तथा एनईएफटी के माध्यम से जमा कराया जा सकता है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि जिन छात्रों का परीक्षा फॉर्म पूरी तरह से 12 जुलाई तक भरा जा चुका है, उन्हीं का चालान या शुल्क स्वीकार किया जाएगा। किसी भी स्थिति में नए आवेदन पर समिति विचार नहीं करेगी। इसके पूर्व ई-चालान आदि के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई थी।

वहीं इससे पूर्व मैट्रिक की कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का चालान स्वीकार नहीं होने से नाराज स्कूलों के प्राचार्यो, शिक्षको और परीक्षार्थियों ने शुक्रवार को बोर्ड कार्यालय पर जमकर हंगामा किया था। माध्यमिक प्रभाग के मुख्य गेट के सामने सड़क को जाम कर दिया। गेट के सामने धरने पर बैठ गए। शिक्षकों और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाली थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुंची। पुलिस पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड के अधिकारियों ने वार्ता के लिए दोपहर ढाई बजे के बाद शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया। शिक्षकों ने बताया कि बोर्ड सचिव ने चालान से संबंधित परेशानी को सुना और उसका समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षक और परीक्षार्थी शांत हुए।

7000 से अधिक का जमा नहीं हुआ चालान :

शिक्षकों का कहना था कि कंपार्टमेंटल परीक्षा के आवेदन 12 जुलाई तक स्वीकार किए जाने थे। बुधवार को चार बजे तक बोर्ड के निर्देश पर फॉर्म स्वीकार किए गए। जबकि अंतिम दिन बोर्ड की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने के कारण अधिसंख्य बच्चों का चालान स्वीकार नहीं हो सका। ऐसे विद्यार्थियों की संख्या सात हजार से अधिक बताई जा रही है। बोर्ड को सौंपे आवेदन में 80 से अधिक विद्यालयों के शिक्षकों ने हस्ताक्षर किया।

स्कूल जाने पर न सिर बचेगा, न बाल :

शिक्षकों ने बोर्ड अधिकारियों को कहा कि फॉर्म रिजेक्ट हो जाने के बाद अभिभावक उनकी जमकर खबर लेंगे। बोर्ड चालान के लिए दोबारा अनुमति नहीं देता है तो स्कूल जाने पर उनका न सिर बचेगा और न ही बाल। इस्लामिया उच्च विद्यालय, ओढ़नपुर, सारण के शिक्षक ने बताया कि उनके स्कूल के 124 विद्यार्थियों के चालान स्वीकार नहीं किए गए हैं। वहीं चैपमैन राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, मुजफ्फरपुर के 174 विद्यार्थियों का फॉर्म चालान जमा नहीं होने के कारण अधर में था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil