ढोलबज्जा: केले की व्यवसाय नहीं होने पर, नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा व कदवा के सैकड़ों एकड़ खेतों में लगे केले की फसल बर्बाद हो रहे हैं. किसान इस वर्ष बड़े ही हर्ष से ईद के मौके पर केला बेचने की तैयारी में लगे हुए थे. लेकिन, इस बार मौसम की मार और बाजार में आम लीची के दस्तक देने के कारण यहां व्यपारी नहीं पहुंच पा रहे हैं. जिसे केले की खरीद बिक्री नहीं हो पा रहे हैं.
Total Downloads: 347
ऐसे में जो किसान महाजनों से कर्ज लेकर केले की खेती किया करते हैं उसे कर्ज चुकता करने के साथ-साथ एक दिन खाने के भी लाले पड़ सकते हैं. किसान प्रिंस कुमार, एस सुशांत, धनेश्वर मंडल व शियाचरण मंडल के साथ अन्य ने बताया कि इस बार केले की फसल अच्छी हुई थी. पर मौसम की मार और ईद के अवसर पर बाजार में आम लीची की उपलब्धता का भी असर केले की खरीद बिक्री पर पड़ी है.

यदि बाहर से कुछ व्यपारी आ भी जाते हैं तो यहां के स्थानीय दलाल अपनी फायदे के लिए उसे किसानों तक पहुंचने नहीं देते हैं. जिससे व्यवसायी घूम कर चले जाते हैं. वही किसानों द्वारा सरकार व स्थानीय प्रशासन से बाजार उपलब्ध कराने की मांग किया जा रहा है. ताकि किसान समय पर उचित दामों में अपनी उगाई फसलों को बेच सके.

