IMG-20160728-WA0001

नवगछिया: नवगछिया स्टेशन के पार्किंग गोलंबर में सीएनजीएन व आरपीएफ के तत्वाधान में पौधा वितरण के तीसरे दिन  लगभग 2500 पौधा बाँटा गया जिसमें महगोनि , छतहार व आँवले के पौधे बाँटें गए. आँवले के पौधे देखकर बच्चिया प्रसन्न हो गयी । कई पढ़ने आने – जाने वाली बच्चियों ने कहा थैंक यू क्लीन नौगछिया – ग्रीन नौगछिया । यह पौधा लड़कियाँ व महिलाएं दोनों के अत्यंत ही उपयोगी है । छठ पर्व के बाद अक्षय नवमी को आंवला पौधे के ही नीचे पूजा – अर्चना के बाद ब्राह्मण भोजन करवाया जाता है । ज्ञात हो की नवगछिया अनुमंडल को हरियाली से सजाने में सीएनजीएन ने कोई कसर नहीं छोड़ा है । आज तीसरे दिन का कार्यक्रम था । कल चौथा व अंतिम दिन  जिसमें कई तरह के पौधे कैंप में निःशुल्क बांटें जायेंगें । मौके पर अशोक केडिया,  राजीव गुप्ता, वरुण बाबुल, राजेश गुप्ता, डॉ राकेश पोद्दार, सुनील जोशी, मोहम्मद फारुक, संतोष गुप्ता, राहुल,  विष्णु  साह, बिक्रम भुडोलिया,  संदीप चिरानिया एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *