IMG_20170209_13431

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बीएसएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध में बुधवार को नवगछिया के वैशाली चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया गया.  पुतला दहन कार्यक्रम एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज चौरसिया के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर विश्व विद्यालय प्रमुख अजय सिंह भी मौजूद थे. इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि बीएसएससी की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने से बिहार में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है, एक तरफ जहां बिहार में टॉपर्स घोटाला की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर भी बीएसएससी की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने से बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को जल्द ही इस्तीफा देना चाहिए. इस मौके पर निहार कुमार, अवधेश कुमार, गुरुकुल कुमार, अनमोल, बाल्मीकि, रुपेश, मिथिलेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *