IMG_20170126_17911

नवगछिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि भूषण के अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा परिषद् के कार्यालय से होते हुए शहर के विभिन्न स्थान पार्क चौक,काजीपुरा चौक,पठानपुरा चौक ,पुराणी बाज़ारचौक,थाना होते हुए स्टेशन चौक,सत्कार चौक और मुर्कातिया चौक होते हुए पुरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाला गया।परिषद् के लोगो ने चौक पर घेरा बना हर्ष उल्लास से ताली मार जोड़ जोड़ से देश भक्ति का नारा लगाया और सभी कहलगाँव वासियों के दिल में देशभक्ति का एक उमंग भर दिया। पूरा सहर भारत माता की जय, वनदे मातरम विद्यार्थी परिषद् जिंदाबाद की नारों से गूंज उठा।
यात्रा में मुख्य रूप से निम्न लोग उपस्थित थे- अविकाश, राजा सिंह, रूपेश चौरसिया, धनञ्जय, प्रफुल, प्रतिक,
अभिमन्यु, विकास, मिथुन, कृष्णा सिंह, सुनील, अंकित चौधरी, सुभम सिन्हा, अभिमन्यु, निशित झा, आलोक, बिमल दीपक , राहल चौहान, कारन, पवन आदि कई कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *